जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
खेकड़ा कस्बे के कृष्णानगर निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और शव दिलाने की गुहार लगाई।
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शव दिलाने की लगाई गुहार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के कृष्णानगर निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और शव दिलाने की गुहार लगाई।
कृष्णानगर निवासी 35 वर्षीय युवक ने गत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन खेकड़ा कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। परिजनों ने शव दिलाने की गुहार लगाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशीष पुंडीर ने बताया कि मामले की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।