महामाया फ्लाईओवर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाल और महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में आयोजित किया

महामाया फ्लाईओवर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर के पास कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय चेयरमैन अनिल जयहिंद का भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाल और महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय चेयरमैन अनिल जयहिंद नोएडा होते हुए मथुरा एक विशेष कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करें। भाजपा सरकार की विफलताओं को कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेगा। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता चौपाल लगा कर सेक्टरों और गांवों में लोगों को वोट चोरी, महंगाई, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी देंगे। कांग्रेस की सरकार में सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी जनता के समक्ष रखी जाएगी। जिससे आगामी विधान सभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन सके।