प्रतीक ग्रांड सिटी में 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप

गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र अंतर्गत सिद्धार्थ विहार कॉलोनी की प्रतीक ग्रैंड सोसायटी में अचानक उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गहन जांच शुरू की,

प्रतीक ग्रांड सिटी में 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप

तेजस न्यूज संवाददाता 

प्रतीक ग्रांड सिटी में 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रतीक ग्रांड सिटी सोसायटी में मंगलवार शाम एक 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7:20 बजे प्रतीक ग्रांड सिटी के टावर सी-4 के अंडरग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट के सामने खुले क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। डायल-112 के माध्यम से सूचना मिलने के बाद विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान मृतक की पहचान वैभव सिंह पुत्र अमित सिंह, निवासी रासला रोड जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 23 वर्ष बताई गई है। पुलिस के मुताबिक वैभव पिछले करीब एक सप्ताह से अपने बुआ और फूफा के यहां रहकर दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था।

मौके पर मृतक की बुआ संध्या और फूफा परमेंद्र भी मौजूद थे। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव मिलने की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।