महामना मालवीय डिग्री कॉलेज के चुनाव पर घमासान, सचिव ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

खेकड़ा कस्बे के महामना मालवीय डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रबंध समिति के सचिव नरेंद्र कुमार शर्मा ने अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा पर संस्था के संविधान और नियमों के विपरीत चुनाव प्रक्रिया शुरू कराने का आरोप लगाया है। सचिव ने डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, मेरठ को पत्र भेजकर चुनाव प्रक्रिया में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

महामना मालवीय डिग्री कॉलेज के चुनाव पर घमासान, सचिव ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

महामना मालवीय डिग्री कॉलेज के चुनाव पर घमासान, सचिव ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के महामना मालवीय डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रबंध समिति के सचिव नरेंद्र कुमार शर्मा ने अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा पर संस्था के संविधान और नियमों के विपरीत चुनाव प्रक्रिया शुरू कराने का आरोप लगाया है। सचिव ने डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, मेरठ को पत्र भेजकर चुनाव प्रक्रिया में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
सचिव नरेंद्र कुमार शर्मा का आरोप है कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना अध्यक्ष ने कथित तौर पर गुप्त स्थान पर बैठक कर वेद प्रकाश शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया। इसके बाद समाचार पत्र में चुनाव की घोषणा भी करा दी गई। सचिव का कहना है कि संस्था के संविधान के अनुसार बैठक बुलाने का अधिकार सचिव को है और बैठक कॉलेज प्रांगण में आयोजित की जानी चाहिए। ऐसे में कॉलेज परिसर से बाहर चुनिंदा सदस्यों के साथ कथित बैठक आयोजित कर चुनाव अधिकारी की नियुक्ति किए जाने की वैधता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्था की साधारण सभा की सदस्यता सूची का मामला पहले से डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में विचाराधीन है। करीब 360 सदस्यों वाली साधारण सभा की नई सदस्यता सूची का निस्तारण किए बिना चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाना नियमों के विपरीत होगा। सचिव ने आरोप लगाया कि सदस्यता सूची का विवाद लंबित रहते चुनाव कराने से प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है। सचिव ने डिप्टी रजिस्ट्रार से अध्यक्ष द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी की नियुक्ति पर रोक लगाने और कथित नियम विरुद्ध चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अध्यक्ष के खिलाफ संस्था के नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग करते हुए प्रबंध समिति का चुनाव डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय की देखरेख में कॉलेज परिसर में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराने की मांग की है। सचिव ने चेतावनी दी कि यदि संस्था के नियमों और संविधान के विपरीत चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई तो वह नियमानुसार उच्च अधिकारियों के समक्ष मामला उठाएंगे। वहीं, अध्यक्ष पक्ष की ओर से इस मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।