माइंड वॉश कर युवक का कराया धर्म परिवर्तन

गाजियाबाद के लोनी की एक महिला ने अपने 19 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने और अवैध निकाह कराने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने खेकड़ा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में लोनी विधायक नंदकिशोर गुज्जर ने भी कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।

माइंड वॉश कर युवक का कराया धर्म परिवर्तन

माइंड वॉश कर युवक का कराया धर्म परिवर्तन
- युवक की मां ने लगाई गुहार
- लोनी विधायक ने कोतवाली में काटा हंगामा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गाजियाबाद के लोनी की एक महिला ने अपने 19 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने और अवैध निकाह कराने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने खेकड़ा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में लोनी विधायक नंदकिशोर गुज्जर ने भी कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।
लोनी निवासी महिला किरन ने बुधवार को दी तहरीर में बताया कि उसके नाबालिग बेटे उज्ज्वल को खेकड़ा क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव की युवती ने अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोप है कि युवती के पिता और दो भाईयों ने युवक का माइंड वॉश कर 11 जुलाई 2025 को मस्जिद में अवैध निकाह करा दिया। पीड़िता का कहना है कि युवक की उम्र मात्र 19 वर्ष है और वह कानूनी रूप से विवाह की उम्र पूरी नहीं कर पाया है। साथ ही निकाह में न तो लड़के की ओर से कोई गवाह मौजूद था और न ही कोई वकील नियुक्त किया गया। उधर, मामले के तूल पकड़ते ही लोनी विधायक नंदकिशोर गुज्जर ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और आरोपियों के तार धर्म परिवर्तन के नेटवर्क से जुड़े हैं, जिनकी कड़ियां हैदराबाद तक फैली हुई हैं। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि आरोपी युवती, उसके पिता और दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रेमजाल में फंसाकर महिला ने युवक का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया
खेकड़ा। एक तलाकशुदा महिला पर गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले उज्ज्वल कुमार को प्रेमजाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराने और फिर उससे निकाह करने का आरोप लगा है। एनबीसीसी कॉलोनी में रह रहे उज्ज्वल को वापस घर ले जाने आए परिजनों के सामने महिला ने हंगामा भी किया। उज्ज्वल की मां किरण देवी की तहरीर मिलने पर पुलिस ने महिला मरियम, उसके पिता आबिद और दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
लोनी की रहने वाली किरण देवी ने बताया कि तीन साल पहले उसका इकलौता बेटा कंप्यूटर की कोचिंग करने जाता था, वहां पर उसके बेटे की मुलाकात तलाकशुदा महिला मरियम से हो गई। आरोप लगाया कि मरियम ने उसके बेटे उज्ज्वल कुमार के साथ बातचीत शुरू कर दी और अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप लगाया कि मरियम ने अपने पिता आबिद, भाई दानिश और जुहैर के साथ मिलकर लोनी की एक मस्जिद में उसके बेटे का धर्म परिवर्तन कराया। जिन्होंने उज्ज्वल का नाम बदलकर रिहान रख दिया। इसके बाद मरियम और उज्ज्वल का निकाह भी करा दिया गया। उज्ज्वल ने इसके बारे में उन्हें नहीं बताया और मरियम उससे छिपकर मिलने लगी। इसका पता चलने पर उन्होंने विरोध किया तो मरियम अपने साथ उज्ज्वल को लेकर खेकड़ा आ गई और यहां पर एनबीसीसी कॉलोनी में किराए पर फ्लैट लेकर रहने लगी। इसका पता चलने पर उन्होंने फ्लैट पर पहुंचकर उज्ज्वल से घर चलने के लिए कहा तो मरियम ने हंगामा शुरू कर दिया। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को पूरे मामले के बारे में बताया तो उज्ज्वल को लेकर मरियम वहां से चली गई। इसके बाद बुधवार को लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर के साथ उज्ज्वल के परिवार वाले खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। उन्होंने युवक के धर्म परिवर्तन कराने का विरोध किया।
हैदराबाद में कराया गया उज्ज्वल का निकाह
लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने बताया कि उज्ज्वल कुमार का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने में कई लोग शामिल है। इसमें शामिल लोगों ने उज्ज्वल को गुमराह किया। उन्होंने बताया कि हसनपुर मसूरी के मौलवी को साथ लेकर हैदराबाद की मस्जिद में उज्ज्वल का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया। उज्ज्वल के धर्म परिवर्तन का विरोध करने के बाद से उनके घर के बाहर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, इससे उसके परिवार पर हमला भी हो सकता है।
हंगामे के बाद कॉलोनी के सुरक्षाकर्मी ने जमा किए आधारकार्ड
एनबीसीसी कॉलोनी में उज्ज्वल का धर्म परिवर्तन कराने के मामले में हंगामा होने के बाद वहां के सुरक्षाकर्मी भी हरकत में आ गए। उन्होंने फ्लैट दिलवाने वाले बदायूं के एजेंट से भी पूछताछ की और मरियम, उज्ज्वल का आधार कार्ड लेकर अपने पास जमा कर दिया।
किरण देवी की तहरीर पर मरियम, उसके पिता आबिद, भाई दानिश और जुहेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी सत्यता मिलेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - रोहन चौरसिया, सीओ, खेकड़ा