स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर बनेगा भारत: कांता कर्दम

खेकड़ा कस्बे में आयोजित महिला सम्मेलन में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा की पूर्व सांसद कांता कर्दम ने कहा कि देश में बनी वस्तुओं के अधिकाधिक प्रयोग से भारत आत्मनिर्भर बनेगा। कुटीर एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने से देश के श्रमिक और किसान वर्ग सशक्त होंगे।

स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर बनेगा भारत: कांता कर्दम

स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर बनेगा भारत: कांता कर्दम
महिला सम्मेलन में कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने और देशी वस्तुओं के प्रयोग का आह्वान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में आयोजित महिला सम्मेलन में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा की पूर्व सांसद कांता कर्दम ने कहा कि देश में बनी वस्तुओं के अधिकाधिक प्रयोग से भारत आत्मनिर्भर बनेगा। कुटीर एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने से देश के श्रमिक और किसान वर्ग सशक्त होंगे।
शनिवार को खंड विकास कार्यालय, खेकड़ा परिसर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देशवासियों को अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं—जैसे कपड़ा, बर्तन, दीये, घरेलू सामान और हस्तनिर्मित उत्पादों—का प्रयोग बढ़ाना चाहिए। इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि गांवों के कारीगरों और छोटे उद्योगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रश्मि धामा ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ता और महिलाओं ने सम्मेलन में भाग लिया।