बड़ागांव के श्रीदेश ऑर्गेनिक फार्म का दौरा करेंगे कृषि मंत्री सूर्या प्रताप शाही
उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में श्रीदेश ऑर्गेनिक के स्टॉल पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्या प्रताप शाही पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शित उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग की सराहना करते हुए इन्हें किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का बेहतर विकल्प बताया। मंत्री ने जल्द ही बड़ागांव स्थित श्रीदेश ऑर्गेनिक फार्म का दौरा करने का आश्वासन भी दिया।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर

स्टॉल पर श्रीदेश ऑर्गेनिक के संस्थापक क्षितिज त्यागी ने मंत्री को देसी घी, बदरी गाय का घी, शरबती आटा, शहद, दालों समेत विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी। कृषि मंत्री को संस्था की ओर से आर्गेनिक उत्पादों का हैम्पर भेंट किया गया। मंत्री ने कहा कि श्रीदेश ऑर्गेनिक किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित कर रहा है और उपभोक्ताओं को शुद्ध व सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इस अवसर पर कृषि चेयरमैन कैप्टेन विकास गुप्ता भी मौजूद रहे।