खेकड़ा की बेटी ने केबीसी में जीते 6.20 लाख रुपये

कौन बनेगा करोड़पति केबीसी के मंच पर खेकड़ा क्षेत्र की बेटी आशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि जीती। आशा की सफलता पर कस्बावासियों में हर्ष का माहौल है।

खेकड़ा की बेटी ने केबीसी में जीते 6.20 लाख रुपये

खेकड़ा की बेटी ने केबीसी में जीते 6.20 लाख रुपये
- कस्बे में हर्ष का माहौल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कौन बनेगा करोड़पति केबीसी के मंच पर खेकड़ा क्षेत्र की बेटी आशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि जीती। आशा की सफलता पर कस्बावासियों में हर्ष का माहौल है।
कस्बे के विजय नगर मौहल्ले की 34 वर्षीय आशा विज्ञान विषय की शिक्षिका हैं। सोनीपत के स्कूल में पढाती है। उसके भाई एडवोकेट देवेन्द्र धीरयान ने बताया कि आशा काफी दिनों से केबीसी में जाना चाहती थी। आखिरकार उसका सपना पूरा हुआ। बताया कि हॉट सीट तक पहुंचने से पहले उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में सफलता हासिल की और प्रश्नों के जवाब देते हुए 6.20 लाख रुपये की धनराशि जीत ली। हॉट सीट पर उनके सामने महानायक अमिताभ बच्चन मौजूद रहे। उनसे मिलने का अनुभव आशा के लिए बेहद रोमांचक रहा। आशा ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को दिया। आशा ने समाज को यह संदेश भी दिया कि बेटियों को शिक्षा से वंचित नहीं रखना चाहिए और उन्हें स्वतंत्र उड़ान की पूरी आज़ादी देनी चाहिए।
सन 2000 में पहली बार देखा था केबीसी
शिक्षिका आशा ने बताया कि वर्ष 2000 में वह नौ साल की थी। पहली बार केबीसी अपने पिता रामबीर और मां माला के साथ देखा था। पिता रामबीर ने कहा था कि बेटी खूब पढो लिखो और एक दिन इस शो में जरूर जाना। वर्ष 2010 में पिता का निधन हो गया। उनका कहना है कि यदि उनके पिता आज होते तो उनको केबीसी में देखकर बहुत खुश होते।