वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान सेवा संस्थान की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक सरोकारों पर मंथन

वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान सेवा संस्थान की मासिक बैठक शुक्रवार शाम बुलंदशहर रोड स्थित राजपूत भवन में आयोजित की गई। इस अवसर पर सभी ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ने पर विचार विमर्श किया

वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान सेवा संस्थान की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक सरोकारों पर मंथन

तेजस न्यूज संवाददाता 

वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान सेवा संस्थान की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक सरोकारों पर मंथन

स्याना ( बुलंदशहर ) वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान सेवा संस्थान की मासिक बैठक शुक्रवार शाम बुलंदशहर रोड स्थित राजपूत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सतीश चौहान ने की, जबकि संचालन महासचिव ठाकुर ओमपाल सिंह ने किया।

बैठक में संगठन को गांव, कस्बों और नगर स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, समाज में आपसी एकता को मजबूत करने, शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने तथा सामाजिक सेवा के कार्यों को गति देने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे। इसके साथ ही समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष सतीश चौहान ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी लोगों को जातीय और सामाजिक हितों को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं से संस्थान से जुड़कर शिक्षा, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उनका कहना था कि युवा शक्ति के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि संस्थान हमेशा समाज सेवा और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा है। भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता, सामाजिक एकता और समाज के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में आगामी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई तथा संगठन के प्रत्येक सदस्य से अपने-अपने क्षेत्र में संस्थान की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर श्यामवीर सिंह एडवोकेट, अरुण चौहान, राजेश चौहान, महाराम सिंह चौहान, चमन सिंह चौहान, डॉ. भूपेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, रमेश चंद्र (सेक्रेटरी), राजीव चौहान, लोकेश चौहान, संजय चौहान, उमेश चौहान, अजय चौहान, अजीत सिंह, नितिन राघव, इंद्रजीत सिंह, पुष्पपाल चौहान, आदेश कुमार सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।