खेकड़ा का शेर निकला बड़ा दिलेर: छात्र के हत्यारे को ढेर कर दिखाया बहादुरी का पाठ

खेकड़ा क्षेत्र और बसी गांव में सोमवार की सुबह खुशी और गर्व का माहौल है। रामपुर में तैनात डिप्टी एसपी और बसी गांव निवासी जितेंद्र सरगम ने न केवल कानून की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि अपराधियों के लिए एक सशक्त संदेश भी दिया। उन्होंने गोरखपुर में नीट छात्र दीपक गुप्ता की हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी जुबैर उर्फ कालिया को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

खेकड़ा का शेर निकला बड़ा दिलेर: छात्र के हत्यारे को ढेर कर दिखाया बहादुरी का पाठ

खेकड़ा का शेर निकला बड़ा दिलेर: छात्र के हत्यारे को ढेर कर दिखाया बहादुरी का पाठ
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खेकड़ा क्षेत्र और बसी गांव में सोमवार की सुबह खुशी और गर्व का माहौल है। रामपुर में तैनात डिप्टी एसपी और बसी गांव निवासी जितेंद्र सरगम ने न केवल कानून की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि अपराधियों के लिए एक सशक्त संदेश भी दिया। उन्होंने गोरखपुर में नीट छात्र दीपक गुप्ता की हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी जुबैर उर्फ कालिया को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर को गौकशी के दौरान एक लाख रुपये का इनामी जुबैर कालिया ने 19 वर्षीय छात्र दीपक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही वह फरार था और पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। बीती रात, डिप्टी एसपी जितेंद्र सरगम ने अपनी टीम के साथ रणनीतिक घेराबंदी कर जुबैर को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में जुबैर कालिया को मार गिराया गया। जुबैर उर्फ कालिया पिछले आठ वर्षों से हत्या, लूट, गौकशी और चोरी जैसे गंभीर अपराधों में सक्रिय था और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे। जितेंद्र सरगम की इस बहादुरी भरी कार्रवाई से पूरे खेकड़ा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बसी गांव और आसपास के लोगों ने डिप्टी एसपी की साहसिक कार्रवाई की प्रशंसा की। बसी गांव के इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी रहे जितेंद्र सरगम को पूर्व विधायक रूप चौधरी समेत क्षेत्र के अनेक लोगों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी और उनकी बहादुरी की सराहना की। इस सफलता ने न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी का संदेश दिया है, बल्कि आम जनता में पुलिस पर भरोसा और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत किया है। खेकड़ा क्षेत्रवासियों का कहना है कि जितेंद्र सरगम ने साबित कर दिया कि कानून के रखवालों की दिलेरी के सामने अपराधी अधिक दिन टिक नही सकते।