मुंबई में चमकी खेकड़ा की बेटी, सिंगर रेणुका पंवार को मिला बड़ा सम्मान
खेकड़ा कस्बे की प्रतिभाशाली बेटी और हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने एक बार फिर अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में सम्मान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
मुंबई में चमकी खेकड़ा की बेटी, सिंगर रेणुका पंवार को मिला बड़ा सम्मान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की प्रतिभाशाली बेटी और हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने एक बार फिर अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में सम्मान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
‘बावन गज का दामण’ जैसे सुपरहिट गीत से पहचान बनाने वाली रेणुका पंवार को मुंबई में आयोजित यूनिवर्सल इंडिया अवार्ड में “उभरती लोकगीत गायिका” के रूप में चुना गया। हरियाणवी संगीत में उनके उत्कृष्ट योगदान और लगातार मिल रही लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। मुंबई के प्रतिष्ठित होटल सहारा स्टार के ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में उदित नारायण और अनूप जलोटा जैसे दिग्गज कलाकारों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। सम्मान स्वरूप रेणुका पंवार को ट्रॉफी प्रदान की गई। उनकी इस उपलब्धि पर खेकड़ा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोग उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।