घायल गौवंश को गौसेवकों ने दिया उपचार

खेकड़ा कस्बे में मंगलवार को एक घायल गौवंश को गौसेवकों ने उपचार देकर उसकी सेवा की मिसाल पेश की। गौसेवकों ने उसे हरा चारा खिलाया और पानी पिलाकर राहत पहुंचाई।

घायल गौवंश को गौसेवकों ने दिया उपचार

घायल गौवंश को गौसेवकों ने दिया उपचार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में मंगलवार को एक घायल गौवंश को गौसेवकों ने उपचार देकर उसकी सेवा की मिसाल पेश की। गौसेवकों ने उसे हरा चारा खिलाया और पानी पिलाकर राहत पहुंचाई।
कस्बे की सड़कों पर एक गौवंश घायल अवस्था में भटक रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौसेवक दल को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और गौवंश को काबू में लेकर उसके पैरों पर बने घावों का उपचार किया। गौसेवकों ने बताया कि घायल गौवंश की स्थिति पर निरंतर नजर रखी जाएगी और उसके पूरी तरह स्वस्थ होने तक उसकी सेवा जारी रहेगी। गौसेवक टीम में किशन गुप्ता, मोनू यादव, गौरव यादव आदि सक्रिय रहे।