प्रथम रीजनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागपत का दबदबा, 399 अंकों के साथ बना चौंपियन

गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल में 17 और 18 अक्टूबर को आयोजित प्रथम रीजनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागपत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। बालक-बालिका वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर बागपत की टीम ने 399 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। गाजियाबाद की टीम दूसरे और लखनऊ की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों और विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रथम रीजनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागपत का दबदबा, 399 अंकों के साथ बना चौंपियन

प्रथम रीजनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागपत का दबदबा, 399 अंकों के साथ बना चौंपियन
- गाजियाबाद दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा, 
- स्वर्ण पदक विजेताओं का सुपर वॉरियर्स लीग के लिए चयन
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल में 17 और 18 अक्टूबर को आयोजित प्रथम रीजनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागपत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। बालक-बालिका वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर बागपत की टीम ने 399 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। गाजियाबाद की टीम दूसरे और लखनऊ की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों और विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
ताइक्वांडो एसोसिएशन बागपत एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रो कबड्डी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, झांसी, आगरा, मथुरा, जालौन, लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद सहित विभिन्न जिलों की टीमों ने दमखम दिखाया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, फुर्ती और तकनीकी कौशल से दर्शकों को प्रभावित किया। नवोदित खिलाड़ियों के वर्ग में भी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। आर्यंस मार्शल आर्ट अकादमी ने दूसरा, जबकि डैफोडिल इंटरनेशनल स्कूल पिलाना, बागपत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर प्रदेश सरकार के नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर अनुशासन, संघर्ष और सकारात्मक ऊर्जा की ओर प्रेरित करती हैं। विद्यालय प्रबंधक सुधीर कुमार की सराहना करते हुए उन्होंने बेटियों के लिए ताइक्वांडो जैसे आत्मरक्षा के खेलों के महत्व पर भी जोर दिया। संघ सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले सीनियर, जूनियर और कैडेट वर्ग के अपर वेट खिलाड़ियों का चयन आगामी सुपर वॉरियर्स ताइक्वांडो लीग के पांचवें सत्र के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता नवंबर में प्रस्तावित है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संगठन की ओर से पर्यवेक्षक एवं तकनीकी विशेषज्ञ देवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान दीपक पौडवाल, संजीव, संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी, संयुक्त सचिव विधि, शारीरिक शिक्षक सोनू कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, अजीत यादव, मुकुल यादव, डा. संदीप शाह, अमित धामा, प्रदीप शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।