लंबोदर स्वरूप की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा के श्री गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति के लंबोदर स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। अर्वाचीन इंटर कॉलेज परिसर में सजे महोत्सव पंडाल में धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
लंबोदर स्वरूप की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद
- धर्म संघ के गणेश महोत्सव में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना
- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने अर्पित किए पंचामृत, फल और पुष्प
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा के श्री गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति के लंबोदर स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। अर्वाचीन इंटर कॉलेज परिसर में सजे महोत्सव पंडाल में धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आचार्य पंडित सुभाष चंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने ओंकारेश्वर, श्री, चौदह मातृका, नवग्रह, पंचांग पीठ, भद्र मंडल और प्रधान देव गणपति का पूजन किया। इसके बाद भगवान को नैवेद्य, पंचामृत, फल, पंचमेवा और पुष्प अर्पित किए गए। धर्म संघ के महामंत्री चौधरी उमेश शर्मा ने कहा कि भगवान गणपति के लंबोदर स्वरूप की आराधना श्रद्धालुओं में सुख, शांति और समृद्धि की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने बताया कि गणेश महोत्सव के तहत लगातार धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सव में डॉ. पंकज जोशी, मीनाक्षी शर्मा, राजू दीवाना, नरेंद्र धामा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने भगवान गणपति की आराधना कर परिवार और समाज के सुख-समृद्धि की कामना की।
