छठ पूजा को लेकर श्री सूर्यदेव पूजा समिति ने की बैठक

यह बैठक श्री सूर्यदेव पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई

छठ पूजा को लेकर श्री सूर्यदेव पूजा समिति ने की बैठक

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 75 स्थित सेंट्रल पार्क में छठ पूजा महोत्सव को लेकर श्री सूर्यदेव पूजा समिति के पदाधिकारियों ने एक बैठक की। यह बैठक श्री सूर्यदेव पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान छठ घाट का पुननिर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

श्री सूर्यदेव पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, धार्मिक श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना को समर्पित है। इस साल चार दिवसीय छठ महापर्व आगामी 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक श्रद्धा और भक्तिबाव के साथ मनाया जाएगा। छठव्रती महिलाएं और पुरुष अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और परिवार के सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना के साथ कठिन व्रत और पूजा-अर्चना करेंगे। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और नेपाल के तराई क्षेत्रों में विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर समेत देश के विभिन्न महानगरों और विदेशों में रहने वाले भारतीय प्रवासी भी इस महापर्व को पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाते हैं। इस मौके पर श्री सूर्यदेव पूजा समिति के संयोजक ओपी तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर, महासचिव राजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार, एओए के उपाध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, कैप्टन राकेश कुमार, ज्ञानेश मिश्रा और विनोद पटेल समेत कई लोग मौजूद रहे।