छात्राओं ने रचीं करवा चौथ की परंपरा, विजेता छात्राओं को मिला सम्मान
करवाचौथ पर्व के उपलक्ष में खेकड़ा कस्बे के शिक्षण संस्थानों में पारंपरिक उल्लास देखने को मिला। कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज और जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने अपने हाथों पर आकर्षक डिजाइनों की मेहंदी रचाकर भारतीय संस्कृति और सौंदर्य परंपरा का संदेश दिया।
छात्राओं ने रचीं करवा चौथ की परंपरा, विजेता छात्राओं को मिला सम्मान
- कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज व जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में करवाचौथ पर सजी मेहंदी प्रतियोगिता
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
करवाचौथ पर्व के उपलक्ष में कस्बे के शिक्षण संस्थानों में पारंपरिक उल्लास देखने को मिला। कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज और जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने अपने हाथों पर आकर्षक डिजाइनों की मेहंदी रचाकर भारतीय संस्कृति और सौंदर्य परंपरा का संदेश दिया।
कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या कृष्णा रानी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्राओं को करवा चौथ पर्व के महत्व और उसके धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करवा चौथ न केवल वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि यह भारतीय नारी की आस्था और संस्कारों का भी परिचायक है। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने शिक्षिकाओं के हाथों पर एक से बढ़कर एक डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल की शिक्षिकाओं द्वारा किया गया, जिनमें माधुरी, अनिता और पुष्पा कनौजिया शामिल रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों के कार्य को कलात्मकता, सफाई और मौलिकता के आधार पर परखा। जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्या डा. मीनाक्षी की देखरेख में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में रिया त्यागी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि भावना द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या शिक्षिकाओं टीना जैन, दिशा जैन, विशाखा, शिवानी, पूजा, मेघा, दीपिका, शालू, नीलम, दीपमाला आदि ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया। सभी ने छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की।

