मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस ने डार्क स्पॉट्स पर की कार्रवाई
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस ने बुधवार को डार्क स्पॉट्स और सुनसान क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा के सामने सुनसान झाड़ियों में बैठे कुछ युवकों को पकड़कर उनकी कड़ी क्लास लगाई। टीम ने युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी।
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस ने डार्क स्पॉट्स पर की कार्रवाई
- एमएम कॉलेज के पास सुनसान झाड़ियों में बैठे युवकों को दी चेतावनी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस ने बुधवार को डार्क स्पॉट्स और सुनसान क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एमएम डिग्री कॉलेज के सामने सुनसान झाड़ियों में बैठे कुछ युवकों को पकड़कर उनकी कड़ी क्लास लगाई। टीम ने युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी।
टीम इंचार्ज शीतल ने बताया कि सुनसान जगहों पर अनावश्यक रूप से बैठे रहना गलत है। छात्रों को अपना समय विद्यालय या घर पर अध्ययन में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि डार्क स्पॉट्स पर असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। टीम में महिला कांस्टेबल निशि मलिक, गायत्री और सीमा शामिल रहीं।