एसआईआर अभियान के तहत राजनीतिक दलों से मांगे बूथ लेवल एजेंटों के नाम

तहसील सभागार में गुरुवार को आयोजित बैठक में उप जिलाधिकारी निकेत वर्मा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानि एसआईआर अभियान के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सभी दलों से बूथवार एजेंटों के नाम उपलब्ध कराने और प्रशासन की ओर से नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी को सहयोग करने का आह्वान किया।

- एसडीएम ने तहसील सभागार में ली बैठक, सहयोग का किया आह्वान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
तहसील सभागार में गुरुवार को आयोजित बैठक में उप जिलाधिकारी निकेत वर्मा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानि एसआईआर अभियान के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सभी दलों से बूथवार एजेंटों के नाम उपलब्ध कराने और प्रशासन की ओर से नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी को सहयोग करने का आह्वान किया।
एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करता है। इसके लिए सभी दलों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है, ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अभियान में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में भाजपा से संदीप प्रजापति, सपा से राजेंद्र यादव, कांग्रेस से निजारत तोमर, आम आदमी पार्टी से ओमबीर सिंह, बसपा से मांगेराम जाटव आदि शामिल रहे। बैठक में तहसीलदार वृतिका श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।