करवाचौथ पर्व पर महिलाओं ने रखे निर्जला व्रत, सुनी सामूहिक कथा

खेकड़ा तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को सुहाग का पर्व करवाचौथ हर्षोल्लास और परंपरा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विवाहित महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर सामूहिक रूप से कथा सुनी और अपने पति की लंबी आयु की कामना की।

करवाचौथ पर्व पर महिलाओं ने रखे निर्जला व्रत, सुनी सामूहिक कथा

करवाचौथ पर्व पर महिलाओं ने रखे निर्जला व्रत, सुनी सामूहिक कथा
- सूर्यदेव को अर्पित किया जल, पति की दीर्घायु की की कामना
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को सुहाग का पर्व करवाचौथ हर्षोल्लास और परंपरा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विवाहित महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर सामूहिक रूप से कथा सुनी और अपने पति की लंबी आयु की कामना की।
सुबह से ही कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में करवाचौथ की रौनक देखने को मिली। ब्यूटी पार्लरों और श्रृंगार की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। बाजारों में दिनभर खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। मंदिरों में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की, मेहंदी रचाई और पारंपरिक श्रृंगार किया। दोपहर में महिलाओं ने सूर्यदेव को जल अर्पित किया, जबकि शाम को चांद निकलने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। इस दौरान परिजनों के साथ उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला। ठाकुरद्वारा मंदिर के महंत उमेश चंद्र कौत्स ने बताया कि करवाचौथ का व्रत पति की दीर्घायु और दांपत्य सुख की कामना के लिए रखा जाता है। यह सदियों से चली आ रही भारतीय संस्कृति और आस्था का एक महत्वपूर्ण पर्व है।