महिला जैन मिलन की नववर्ष बैठक में भक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम
खेकड़ा महिला जैन मिलन के तत्वावधान में सोमवार को नववर्ष के स्वागत के उपलक्ष्य में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष छटा देखने को मिली।
महिला जैन मिलन की नववर्ष बैठक में भक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
महिला जैन मिलन के तत्वावधान में सोमवार को नववर्ष के स्वागत के उपलक्ष्य में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष छटा देखने को मिली।
वीरांगना दीपा जैन के निवास पर आयोजित बैठक का शुभारंभ णमोकार मंत्र एवं भगवान महावीर की वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात लगभग एक घंटे तक भक्ति भजनों, धार्मिक गीतों एवं नृत्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाली सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीरांगना रेखा जैन ने तीर्थ रक्षा विषय पर प्रेरणादायक एवं भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया। बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि मुकेश जैन (फखरपुर) तथा जैन मिलन के संरक्षक जनेश्वर दयाल जैन ने महिला जैन मिलन द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को भविष्य में भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। गत रविवार को मेरठ में आयोजित महिला अधिवेशन में सहभागिता करने पर अध्यक्ष वीरांगना रेखा जैन एवं मंत्री वीरांगना बबिता जैन का सदस्यों द्वारा तालियां बजाकर सम्मान किया गया। बैठक की अध्यक्षता वीरांगना रेखा जैन ने की, जबकि संचालन वीरांगना बबिता जैन ने किया। कार्यक्रम में आशा जैन, दिशा जैन, शालु जैन, संगीता जैन, रीना जैन, रुचि जैन, शोभा जैन, अजय जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।