जिला कार्यक्रम प्रबंधक के निधन से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

स्वास्थ्य विभाग में शुक्रवार को उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार का हृदय गति रुकने से अचानक निधन हो गया। खेकड़ा स्थित एनबीसीसी कॉलोनी में वे अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी खेकड़ा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

– खेकड़ा की एनबीसीसी कॉलोनी में हृदय गति रुकने से हुई मौत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
स्वास्थ्य विभाग में शुक्रवार को उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार का हृदय गति रुकने से अचानक निधन हो गया। खेकड़ा स्थित एनबीसीसी कॉलोनी में वे अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी खेकड़ा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके निधन की खबर फैलते ही स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर छा गई। सूचना मिलते ही परिजन सीएचसी पहुंचे और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। दिवंगत अधिकारी के सम्मान में जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी और उपकेंद्रों पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सीएमओ डॉ. तीरथ लाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. ताहिर, डॉ. अनुज गेरा, डीसीपीएम नौशाद और अजित धामा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।