निर्जला एकादशी पर तहसील परिसर में सजा विशाल भंडारा, अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने ग्रहण किया प्रसाद

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर तहसील खेकड़ा परिसर में आयोजित विशाल भंडारे ने पूरे दिन धार्मिक आस्था, सेवा भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। श्रद्धा और उत्साह के माहौल में आयोजित इस भंडारे में प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादकारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

निर्जला एकादशी पर तहसील परिसर में सजा विशाल भंडारा, अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने ग्रहण किया प्रसाद

निर्जला एकादशी पर तहसील परिसर में सजा विशाल भंडारा, अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने ग्रहण किया प्रसाद
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर तहसील खेकड़ा परिसर में आयोजित विशाल भंडारे ने पूरे दिन धार्मिक आस्था, सेवा भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। श्रद्धा और उत्साह के माहौल में आयोजित इस भंडारे में प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादकारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
धार्मिक आयोजन में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित तहसील के समस्त अधिवक्तागण, लिपिकगण, दस्तावेज लेखक, टाइपिस्ट, फोटोस्टेट संचालक, पटवारी, कानूनगो और अन्य तहसीली कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे परिसर में भक्ति और सेवा का वातावरण दिखाई दिया। भंडारे के प्रमुख आयोजक अधिवक्ता विशाल धामा एवं आशुतोष शर्मा ने कहा कि निर्जला एकादशी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देने का भी अवसर है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव और अधिक मजबूत होता है। तहसील परिसर में पहुंचे वादकारियों और अन्य लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान तहसील परिसर श्रद्धा, भक्ति और जनसेवा की भावना से सराबोर नजर आया। धार्मिक आयोजन ने प्रशासन, अधिवक्ताओं और आमजन को एक मंच पर जोड़कर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की।