एडीके जैन आई हॉस्पिटल में उमड़ी मरीजों की भीड़, 130 ने कराई आंखों की जांच

एडीके जैन आई हॉस्पिटलखेकड़ा में सोमवार को ईश पुत्र संस्था के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर में 130 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जबकि 35 मरीजों के सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई रोशनी देने का प्रयास किया गया।

एडीके जैन आई हॉस्पिटल में उमड़ी मरीजों की भीड़, 130 ने कराई आंखों की जांच

एडीके जैन आई हॉस्पिटल में उमड़ी मरीजों की भीड़, 130 ने कराई आंखों की जांच
- निःशुल्क नेत्र शिविर में 35 मरीजों के सफल ऑपरेशन
- विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी बेहतर दृष्टि की सौगात
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
एडीके जैन आई हॉस्पिटल में सोमवार को ईश पुत्र संस्था के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर में 130 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जबकि 35 मरीजों के सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई रोशनी देने का प्रयास किया गया।
शिविर के दौरान पूर्व में ऑपरेशन करा चुके मरीजों का भी फॉलोअप परीक्षण किया गया। जांच में अधिकांश मरीजों की स्थिति संतोषजनक पाई गई, जिस पर चिकित्सकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नियमित जांच और समय पर उपचार की सलाह दी। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया। टीम में डॉ. रूमा गुप्ता, डॉ. शालिनी अग्रवाल, डॉ. सोनी सिंह, डॉ. मुग्धा जैन, डॉ. अशले, संजय शर्मा, आशीष आर्य और सोमपाल शामिल रहे। समाजसेवी संस्था ईश पुत्र के नगीन गुप्ता, भूषण कुमार जैन, राजवीर शर्मा आदि अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।