राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन

गाजियाबाद की स्वास्थ्य सेवाओं में नया अध्याय जोड़ने जा रहा यशोदा मेडिसिटी अस्पताल 26 अक्टूबर 2025 को भव्य रूप से उद्घाटित होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में सुबह लगभग 11 बजे अस्पताल का उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन

तेजस न्यूज संवाददाता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन

गाजियाबाद,

गाजियाबाद की स्वास्थ्य सेवाओं में नया अध्याय जोड़ने जा रहा यशोदा मेडिसिटी अस्पताल 26 अक्टूबर 2025 को भव्य रूप से उद्घाटित होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में सुबह लगभग 11 बजे अस्पताल का उद्घाटन करेंगी।

मेडिसिटी के चेयरमैन डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी उपासना अरोड़ा और पुत्र शुभांग अरोड़ा के साथ राष्ट्रपति को आमंत्रण दिया, जिसे राष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। यह गाजियाबाद के लिए गर्व की बात है कि इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

डॉ. अरोड़ा ने बताया कि यशोदा मेडिसिटी अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों, डिजिटल सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों से लैस है। अस्पताल में मरीजों को आपातकालीन सेवाएं, मल्टीस्पेशलिटी उपचार, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड और समग्र स्वास्थ्य देखभाल की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि मेडिसिटी का उद्देश्य केवल उपचार नहीं, बल्कि स्वास्थ्य शिक्षा और जन-जागरूकता को भी बढ़ावा देना है, ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

अस्पताल का ढांचा विशेष रूप से मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आधुनिक तकनीक, आरामदायक रोगी कक्ष, विशाल वेटिंग क्षेत्र और उन्नत आपातकालीन सेवाएं इसकी प्रमुख विशेषताएं होंगी। उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अस्पताल की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन कराया जाएगा।

डॉ. अरोड़ा ने बताया कि यशोदा मेडिसिटी न केवल इलाज का केंद्र होगा, बल्कि यह चिकित्सा अनुसंधान और प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा। यहां युवा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे नवीनतम चिकित्सा तकनीकों से परिचित हो सकें।

राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री की उपस्थिति इस आयोजन को राष्ट्रीय महत्व प्रदान करेगी। यह संस्थान गाजियाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और आसपास के जिलों में स्वास्थ्य सेवा का नया मानक स्थापित करेगा।

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि यशोदा मेडिसिटी का उद्देश्य गाजियाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई तक ले जाना है। यह संस्थान आधुनिक चिकित्सा, प्रशिक्षण और सामाजिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

स्वस्थ्य सेवाओं को ध्यान रखते हुए यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन गाजियाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं के नए युग की शुरुआत करेगा। यह न केवल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का प्रतीक बनेगा, बल्कि मरीज-केंद्रित देखभाल और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता का नया मानक तय करेगा।