गाज़ियाबाद के विपिन कुमार बने नए एआरटीओ, परिवहन विभाग में हुआ प्रमोशन — सहकर्मियों ने दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया के तहत गाज़ियाबाद में वरिष्ठ सहायक अभियंता (आरआई) विपिन कुमार को सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने पदभार संभालते ही कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
तेजस न्यूज संवाददाता
गाज़ियाबाद के विपिन कुमार बने नए एआरटीओ, परिवहन विभाग में हुआ प्रमोशन — सहकर्मियों ने दी शुभकामनाएं
उत्कृष्ट कार्य व ईमानदारी का मिला इनाम, शासन ने सौंपी नई ज़िम्मेदारी — अब निभाएंगे जनसेवा की नई भूमिका
गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया के तहत गाज़ियाबाद में वरिष्ठ सहायक अभियंता (आरआई) विपिन कुमार को सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने पदभार संभालते ही कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

विपिन कुमार मूल रूप से ग्राम मुंडाखेड़ा मक्कन, पोस्ट सरसौली, जिला बुलंदशहर के रहने वाले हैं। वे लंबे समय से गाज़ियाबाद परिवहन विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अपनी ईमानदारी, लगन एवं जनसेवा की भावना के लिए जाने जाते हैं। शासन ने उनके कार्य की सराहना करते हुए उन्हें एआरटीओ के पद पर पदोन्नति प्रदान की है।

उनके प्रमोशन की खबर मिलते ही गाज़ियाबाद परिवहन कार्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।
एआरटीओ विपिन कुमार ने कहा,
“यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। विभाग द्वारा दिए गए नए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करूंगा। शासन की मंशा के अनुरूप जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करूंगा और परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का प्रयास रहेगा।”
विपिन कुमार की पदोन्नति को विभागीय सहकर्मियों ने मेहनत और पारदर्शिता की जीत बताया है। उनके नेतृत्व में परिवहन विभाग से बेहतर जनसेवा की उम्मीद जताई जा रही है।