कविनगर पुलिस ने लूट/स्नैचिंग गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
काविनगर पुलिस ने क्षेत्र में लूट व स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाइल फोन, पीली धातु (गहना) तथा 4,570 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
तेजेश चौहान, तेजस
कविनगर पुलिस ने लूट/स्नैचिंग गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
कब्ज़े से मोबाइल फोन, पीली धातु तथा नकदी बरामद
गाज़ियाबाद। थाना काविनगर पुलिस ने क्षेत्र में लूट व स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाइल फोन, पीली धातु (गहना) तथा 4,570 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

घटना का विवरण
26 अक्टूबर तथा 30 अक्टूबर को शिकायतकर्ताओं से मोबाइल फोन व चेन छीनने की घटनाएं काविनगर तथा गोविंदपुरम क्षेत्रों में सामने आई थीं। दोनों मामलों में पीड़ितों ने काविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा 5 नवम्बर को राजनगर निवासी एक महिला की चेन भी स्कूटी सवार बदमाशों ने छीनी थी।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर 11 नवम्बर को टीम ने तीन आरोपियों —

- राम उर्फ राहुल पुत्र बृजेंद्र
- मोनेट पुत्र राजेंद्र कुमार
- विनोद पुत्र बृजेंद्र
को गोविंदपुरम एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास से दबोच लिया
पूछताछ में बड़ा खुलासा
इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कई दिनों से गोविंदपुरम, राजनगर व आसपास के इलाकों में राह चलते व्यक्तियों को निशाना बनाकर मोबाइल व चेन छीनते थे। लूट का सामान वे कबाड़ी तथा अन्य परिचितों को बेच देते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी नशा करने के अभ्यस्त हैं तथा खर्च पूरा करने के लिए वारदातें करते थे।
पुलिस का बयान
सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।