पालतू घोड़े के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

खेकड़ा कस्बे के चक्रसैनपुर मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पालतू घोड़े ने अचानक हमला कर मलिक के 20 वर्षीय पुत्र ताहिर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पालतू घोड़े के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

पालतू घोड़े के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के चक्रसैनपुर मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पालतू घोड़े ने अचानक हमला कर मलिक के 20 वर्षीय पुत्र ताहिर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने पालतू घोड़ा पाल रखा है, जिसका उपयोग वह शादियों में घुड़चढ़ी और चढ़त के लिए करता है। शुक्रवार की सुबह ताहिर घोड़े के पास से गुजर रहा था, तभी घोड़े ने अचानक उस पर हमला बोल दिया और उसे काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन घबराए हुए ताहिर को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, घोड़े के मालिक ने भी एहतियात के तौर पर घोड़े की स्वास्थ्य जांच कराने की बात कही है।