बोले सोमेन्द्र, बिहार चुनाव में होगी एनडीए की जीत

खैला गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत निश्चित है और वहां नितीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

बोले सोमेन्द्र, बिहार चुनाव में होगी एनडीए की जीत

बोले सोमेन्द्र, बिहार चुनाव में होगी एनडीए की जीत
- महागठबंधन सीटें तक तय नहीं कर पाया, हार तय
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खैला गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत निश्चित है और वहां नितीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन अभी तक सीटों का बंटवारा तक तय नहीं कर पाया है, यह गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। बिहार की जनता विकास के साथ है और एनडीए के पक्ष में माहौल साफ़ दिख रहा है। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के लिए अशोभनीय शब्द कहने वालों को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की हार तय है और एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर मनुपाल बंसल, बबलू, सत्यवृत आर्य, श्याम सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।