हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने में जुटी भाजपा, खेकड़ा में 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भाजपा ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय सभागार में आयोजित भाजपा की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को अभियान की जिम्मेदारियां सौंपते हुए 12 अगस्त को खेकड़ा में भव्य तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की गई।

हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने में जुटी भाजपा, खेकड़ा में 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने में जुटी भाजपा, खेकड़ा में 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
- जनपद में दो लाख तिरंगे फहराने का लक्ष्य, राष्ट्रध्वज के सम्मान और संरक्षण का दिया गया संदेश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भाजपा ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय सभागार में आयोजित भाजपा की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को अभियान की जिम्मेदारियां सौंपते हुए 12 अगस्त को खेकड़ा में भव्य तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि पूरे जनपद में दो लाख तिरंगे वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक घर की छत पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए अभी से अभियान को गति दें, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आए। मंडल प्रभारी अनिल तोमर ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रध्वज के सम्मान और मर्यादा का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा कभी भी जमीन पर नहीं गिरना चाहिए, न ही उसे उल्टा फहराया जाए। मजबूत डंडे पर सही ढंग से फहराने के साथ उसकी नियमित देखभाल की जाए तथा 15 अगस्त के बाद राष्ट्रध्वज को पूरे सम्मान के साथ उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। बैठक में बताया गया कि 92 स्वयं सहायता समूहों की 790 महिलाएं पूरे समर्पण के साथ तिरंगा निर्माण में जुटी हैं। यह अभियान एक ओर जहां राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेगा, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील धामा, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति, सागर, चन्द्रमोहन, अशोक, दीपक, नवीन, महिपाल, फुरकान, नितिन, राहुल, सतीश, राजपाल, बलराम, अजय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।