बागपत बीजेपी जिलाध्यक्ष ने इंस्पेक्टर को फोन पर हड़काया, वीडियो वायरल
बागपत जिले में बीजेपी जिलाध्यक्ष का एक वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में जिलाध्यक्ष एक इंस्पेक्टर को फोन पर सख्त लहजे में हड़काते हुए और कार्रवाई के लिए दबाव बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
बागपत बीजेपी जिलाध्यक्ष ने इंस्पेक्टर को फोन पर हड़काया, वीडियो वायरल
- कार्रवाई के दबाव में पुलिस महकमे में हड़कंप, विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बागपत जिले में बीजेपी जिलाध्यक्ष का एक वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में जिलाध्यक्ष एक इंस्पेक्टर को फोन पर सख्त लहजे में हड़काते हुए और कार्रवाई के लिए दबाव बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
मामला एक बीजेपी कार्यकर्ता से जुड़े गांव के झगड़े से संबंधित बताया जा रहा है। वीडियो में जिलाध्यक्ष फोन पर कहते सुनाई दे रहे हैं मुझे हमला करने वाले के घर का एक-एक आदमी चाहिए, गांव को पता चले कि किसे छेड़ा है। जब इंस्पेक्टर ने कार्रवाई में प्रक्रिया का हवाला दिया, तो जिलाध्यक्ष और सख्त लहजे में बोले अगर मना करना है तो एसपी से बात करूं। इस घटना के बाद से बागपत पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहाँ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सत्तारूढ़ दल का पदाधिकारी पुलिस पर इस तरह दबाव बना सकता है। विपक्षी दलों ने इस घटना को कानून-व्यवस्था पर हमला बताया है, जबकि स्थानीय बीजेपी नेताओं ने इसे एक साधारण आपसी विवाद बताते हुए मामले को तूल न देने की सलाह दी है। पुलिस ने बताया कि विवाद में शामिल लोगों की पहचान और जांच की जा रही है।