सपा की बैठक में 29 मार्च की दादरी रैली में चलने का आह्वान
सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में को दादरी के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया गया।
सपा की बैठक में 29 मार्च की दादरी रैली में चलने का आह्वान
- कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में को दादरी के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया गया।
समाजवादी पार्टी की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रैली का उद्देश्य अतिपिछड़ा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा कार्यक्रम को सफल बनाना बताया गया। निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और वार्ड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। बैठक में पदाधिकारियों ने रैली की तैयारियों को लेकर अपने-अपने सुझाव भी दिए। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जगपाल यादव ने की। संचालन सतीश वाल्मीकि ने किया। बैठक में रवि बैंसला, राजेन्द्र यादव सभासद, डा. जितेंद्र यादव, सुखवीर यादव, हरमाया प्रजापति, नरेश यादव, राशिद अली, माजिद खान, शकील खान, रविन्द्र कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।