सांकरौद गांव में दीपावली पर खूनी संघर्ष, दो भाई घायल
दीपावली की रात सांकरौद गांव में पटाखे छोड़ने को लेकर हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात लोगों को नामजद कर मामला दर्ज किया है।
सांकरौद गांव में दीपावली पर खूनी संघर्ष, दो भाई घायल
- पटाखे छोड़ने को लेकर बढ़ा विवाद, सात नामजद आरोपी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दीपावली की रात सांकरौद गांव में पटाखे छोड़ने को लेकर हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात लोगों को नामजद कर मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, गांव में दीपावली पर्व पर बच्चे पटाखे छोड़ रहे थे। इसी दौरान पटाखों की आवाज और चिंगारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में साजिद और शाहिद नामक दो सगे भाई घायल हो गए। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर निखिल, अमित, हिमांशु, भूरा, योगेश, गगन और विशाल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।