बिजली के खंभे में उतरे करंट ने ली भैंसे की जान, किसान को भारी नुकसान
खेकड़ा कस्बे में मंगलवार सुबह बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक किसान पर भारी पड़ गई। मोहल्ला मुंडाला निवासी किसान ओमवीर कश्यप की भैंसे की बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
बिजली के खंभे में उतरे करंट ने ली भैंसे की जान, किसान को भारी नुकसान
- मोहल्ला मुंडाला की घटना के बाद लोगों में आक्रोश, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप; मुआवजे की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में मंगलवार सुबह बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक किसान पर भारी पड़ गई। मोहल्ला मुंडाला निवासी किसान ओमवीर कश्यप की भैंसे की बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
बताया गया कि ओमवीर कश्यप मंगलवार सुबह खेत से भैंसा-बोगी में चारा लेकर घर लौट रहे थे। तांगा स्टैंड के पास सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में करंट उतर आया था। जैसे ही भैंसा खंभे के संपर्क में आया, उसे जोरदार करंट लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा। काफी प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण खंभे में करंट उतर आया, जिसकी कीमत एक किसान को अपने पशु की जान देकर चुकानी पड़ी। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित क्षतिपूर्ति दिलाने तथा मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली व्यवस्था की नियमित जांच होती, तो इस तरह की दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी।