कब्रिस्तान की दीवार निर्माण पर विवाद, कार्य रुका
खेकड़ा कस्बे के काठा मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान की दीवार निर्माण को लेकर रविवार रात विवाद खड़ा हो गया। बिना पैमाइश के नींव खोदे जाने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और निर्माण कार्य रुकवा दिया। पुलिस व राजस्व विभाग अब मामले की जांच कर रहा है।
कब्रिस्तान की दीवार निर्माण पर विवाद, कार्य रुका
- बिना पैमाइश के दीवार न बनाने की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के काठा मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान की दीवार निर्माण को लेकर रविवार रात विवाद खड़ा हो गया। बिना पैमाइश के नींव खोदे जाने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और निर्माण कार्य रुकवा दिया। पुलिस व राजस्व विभाग अब मामले की जांच कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, काठा मार्ग पर सुन्हैड़ा मार्ग से सटे कब्रिस्तान की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। बताया गया कि अहिरान मोहल्ले का एक व्यक्ति, जो बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करता है, ने रविवार रात कब्रिस्तान की चारदीवारी के लिए नींव खुदवा दी। सोमवार सुबह दूसरे पक्ष को जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए और निर्माण रोकने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि दीवार बनाने से मार्ग की चौड़ाई कम हो जाएगी। उन्होंने तहसील प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सभी पक्षों से बातचीत कराई जा रही है। तहसील प्रशासन की टीम द्वारा पैमाइश के बाद ही निर्माण कराया जाएगा। तब तक कार्य रोका गया है।