उधार के पैसे मांगने पर दबंगों का कहर, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

रटौल कस्बे में उधार के पैसे मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। पीड़ित का आरोप है कि पहले दुकान पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई, फिर अगले ही दिन आरोपी अपने परिजनों के साथ उसके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाना खेकड़ा में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

उधार के पैसे मांगने पर दबंगों का कहर, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

उधार के पैसे मांगने पर दबंगों का कहर, घर में घुसकर मारपीट का आरोप
- पीड़ित ने पुलिस पर भी लगाया कार्रवाई न करने का आरोप, परिवार ने मांगी सुरक्षा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल कस्बे में उधार के पैसे मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। पीड़ित का आरोप है कि पहले दुकान पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई, फिर अगले ही दिन आरोपी अपने परिजनों के साथ उसके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाना खेकड़ा में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
बड़ा मोहल्ला निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चौराहे पर उसकी दुकान है। आरोप है कि चार अगस्त की रात करीब आठ बजे पड़ोस का एक व्यक्ति दुकान से सामान लेकर बिना पैसे दिए जाने लगा। जब उसने उधार के पैसे मांगे तो आरोपी आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरोपी अपने भाई और चाची के साथ उसके घर पहुंच गया। तीनों ने उसके और उसके भाई के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों के हाथ में धारदार हथियार भी था। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी धक्का देकर घायल कर दिया गया। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। चंद्रपाल ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी उसके भाई के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उसने आरोप लगाया कि आरोपी की चाची रटौल पुलिस चौकी में खाना बनाने का कार्य करती है, जिसके चलते आरोपी परिवार क्षेत्र में रौब दिखाता है और कार्रवाई से नहीं डरता। पीड़ित ने अपने परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।