बोले पद्मश्री अजय ठाकुर — “बसी की माटी कबड्डी खिलाड़ियों की जननी”
बसी गांव की नैन स्पोर्ट्स एकेडमी में मंगलवार को भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान, पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय ठाकुर का आगमन हुआ।
बोले पद्मश्री अजय ठाकुर — “बसी की माटी कबड्डी खिलाड़ियों की जननी”
- नैन स्पोर्ट्स एकेडमी पहुंचे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान, युवाओं को दिए टिप्स
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बसी गांव की नैन स्पोर्ट्स एकेडमी में मंगलवार को भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान, पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय ठाकुर का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “बसी की माटी को मेरा प्रणाम, यह कबड्डी खिलाड़ियों की जननी है, जिसने देश को अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं।”
अजय ठाकुर के साथ पुणेरी पलटन प्रो कबड्डी टीम के मालिक भी मौजूद रहे। उन्होंने एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत की, उन्हें खेल के गुर सिखाए और आगे बढ़ने का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बसी गांव कबड्डी की नर्सरी के रूप में पूरे देश में जाना जाता है। युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए यहां जल्द ही एक विशेष प्रशिक्षण कैम्प आयोजित किया जाएगा। अजय ठाकुर वर्तमान में हिमाचल प्रदेश पुलिस में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम में अनेक पूर्व खिलाड़ी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
