देव कृष्णा शूटिंग अकादमी के चार निशानेबाजों ने प्री नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

खेकड़ा कस्बे की देव कृष्णा शूटिंग अकादमी ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चेम्पियनशिप में अकादमी के चार होनहार निशानेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। इस उपलब्धि से न सिर्फ अकादमी बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

देव कृष्णा शूटिंग अकादमी के चार निशानेबाजों ने प्री नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

देव कृष्णा शूटिंग अकादमी के चार निशानेबाजों ने प्री नेशनल के लिए किया क्वालिफाई
- यूपी स्टेट चेम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन, अकादमी में खुशी की लहर दौड़ी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की देव कृष्णा शूटिंग अकादमी ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चेम्पियनशिप में अकादमी के चार होनहार निशानेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। इस उपलब्धि से न सिर्फ अकादमी बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना हुआ है।
अकादमी के कोच विवेक यादव ने बताया कि निशांत, अभिषेक, वंश और रेयांश ने 10 मीटर और 50 मीटर शूटिंग इवेंट्स में बेहद संतुलित और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया। चारों खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में बेहतरीन स्कोर करते हुए प्री नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। कोच विवेक यादव ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता रातों-रात नहीं मिली, बल्कि निरंतर अभ्यास और समर्पण का नतीजा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये चारों निशानेबाज आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी छाप छोड़ेंगे और प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित करेंगे। इस सफलता की खबर मिलते ही अकादमी में जश्न का माहौल बन गया। खिलाड़ियों के अभिभावकों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने सभी निशानेबाजों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों में भी इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।