घिटोरा गांव में गोलीबारी, चाचा को मारी गोली

घिटोरा गांव में दीपावली की रात मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दबंगों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी, जबकि उसके भतीजे पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए सात नामजद और पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घिटोरा गांव में गोलीबारी, चाचा को मारी गोली

घिटोरा गांव में गोलीबारी, चाचा को मारी गोली
- भतीजा पर हमला कर किया घायल, सात नामजद आरोपी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के घिटोरा गांव में दीपावली की रात मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दबंगों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी, जबकि उसके भतीजे पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए सात नामजद और पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, घिटोरा निवासी प्रवीण कुमार दीपावली की शाम करीब आठ बजे परिवार के साथ पूजन कर रहे थे। उसी दौरान उनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच पड़ोसी युवक अपने दो साथियों संग आया और बच्चों से मारपीट करने लगा। शोर सुनकर प्रवीण और उनका भतीजा दक्ष मौके पर पहुंचे। बचाव करने पर हमलावरों ने दक्ष पर हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद जब प्रवीण दुकान पर सामान लेने निकले, तभी तीनों हमलावर अपने अन्य साथियों के साथ रास्ते में पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली प्रवीण के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित प्रवीण का आरोप है कि हमलावरों में से एक हिस्ट्रीशीटर है, जो पूर्व में गोठरा गांव में भी फायरिंग कर चुका है। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर भीम, रोहित, ऋतिक सहित सात लोगों को नामजद किया गया है, जबकि पांच अज्ञात हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।