रटौल से नाबालिग पुत्र लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

रटौल कस्बे से एक नाबालिग बालक के अचानक लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने खेकड़ा कोतवाली में शिकायत दर्ज कर अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की मांग की है।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल कस्बे से एक नाबालिग बालक के अचानक लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने खेकड़ा कोतवाली में शिकायत दर्ज कर अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, कस्बे निवासी आसिफ का नाबालिग पुत्र मोहम्मद कैफ अचानक घर से लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बेटे के गायब होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित की मां आलमजहां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई कि उनके पुत्र को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जाए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।