मातृत्व सुरक्षा दिवस पर 75 महिलाओं की जांच, 16 हाई रिस्क गर्भवती चिन्हित
खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा दिवस के अवसर पर 75 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें से 16 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी एचआरपी श्रेणी में चिन्हित कर विशेष उपचार और परामर्श दिया गया।
मातृत्व सुरक्षा दिवस पर 75 महिलाओं की जांच, 16 हाई रिस्क गर्भवती चिन्हित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा दिवस के अवसर पर 75 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें से 16 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी एचआरपी श्रेणी में चिन्हित कर विशेष उपचार और परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने किया। इस दौरान डॉ. साजिया की टीम ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित जांच और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। चिन्हित 16 एचआरपी गर्भवती महिलाओं को आयरन की खुराक के साथ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। शिविर में नीलम राजपूत, आरती, नफीस खान आदि स्वास्थ्यकर्मियों ने सहयोग किया।