मातृत्व सुरक्षा दिवस पर 110 महिलाओं की जांच, 15 हाई रिस्क गर्भवती चिन्हित

सीएचसी खेकड़ा में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा दिवस के अवसर पर 110 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें से 15 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) के तहत चिन्हित कर आवश्यक उपचार एवं सलाह दी गई।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सीएचसी खेकड़ा में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा दिवस के अवसर पर 110 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें से 15 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) के तहत चिन्हित कर आवश्यक उपचार एवं सलाह दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. ताहिर ने किया। इस दौरान डॉ. समोला और डॉ. दीप्ति चौधरी की टीम ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने के महत्व के बारे में बताया। चिन्हित एचआरपी महिलाओं को आयरन की खुराक के साथ अन्य सावधानियों की जानकारी दी गई। शिविर में स्टाफ नर्स मधु गौतम, फार्मासिस्ट संजीव सांगवान सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सहयोग दिया।