गौना गांव में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो की मौत

गौना गांव स्थित महादेव ब्रिक फील्ड में मिनी ट्रक में ईंट भरने के दौरान भट्ठे की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर निस्तोली, गाजियाबाद निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र पुत्र रूपचंद की मौके पर ही मौत हो गई। भट्ठे के मुनीम, गौना निवासी दिनेश यादव पुत्र सोहन लाल की उपचार के दौरान मृत्यु हुई।

गौना गांव में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो की मौत

गौना गांव में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो की मौत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गौना गांव स्थित महादेव ब्रिक फील्ड में मिनी ट्रक में ईंट भरने के दौरान भट्ठे की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर निस्तोली, गाजियाबाद निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र पुत्र रूपचंद की मौके पर ही मौत हो गई। भट्ठे के मुनीम, गौना निवासी दिनेश यादव पुत्र सोहन लाल की उपचार के दौरान मृत्यु हुई।
हादसे में निस्तोली निवासी पल्लू पुत्र जगरोशन और नसीरपुर फतेपुर निवासी तिररी पुत्र रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ट्रक चालक दर्शन को मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक मुनीम दिनेश यादव मजदूरों को पर्ची देने के लिए वहाँ गए थे, तभी वह मलबे की चपेट में आ गए। एडिसनल एसपी प्रवीण चौहान, लेबर कमीश्नर गोविंद यादव, खेकड़ा सीओ रोहन चौरसिया सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। घटना के बाद मृतकों का अंतिम संस्कार देर शाम उनके पैतृक गांवों में किया गया। पूरे क्षेत्र में हादसे से शोक और सदमे का माहौल है।