शादी समारोह में हुए संघर्ष में छह से अधिक लोग घायल

खेकड़ा कस्बे में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हो गया। घटना में दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया।

शादी समारोह में हुए संघर्ष में छह से अधिक लोग घायल

शादी समारोह में हुए संघर्ष में छह से अधिक लोग घायल
- पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार, शांति भंग की धाराओं में चालान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हो गया। घटना में दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, पाठशाला रोड स्थित एक मैरिज होम में रविवार रात गाजियाबाद से आई बारात का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान चढ़त के समय कुछ स्थानीय युवक, जो दावत खाकर लौट रहे थे, बारात के पास पहुंच गए। नाचते हुए एक बाराती की उनसे हल्की टक्कर हो गई। मामूली बात पर कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। दोनों पक्षों में लात-घूसे चले और पथराव भी हुआ, जिससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और बाराती शुभम तथा कस्बे के युवक सोनू को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों का सोमवार को शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।