दिव्यांग युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

रटौल-ढिकोली मार्ग पर लहचौड़ा मोड़ के समीप खैला गांव के एक दिव्यांग युवक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावर घायल युवक को अधमरी अवस्था में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास लहचौड़ा के जंगल में फेंककर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को गाजियाबाद के नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

दिव्यांग युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

दिव्यांग युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल-ढिकोली मार्ग पर लहचौड़ा मोड़ के समीप खैला गांव के एक दिव्यांग युवक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावर घायल युवक को अधमरी अवस्था में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास लहचौड़ा के जंगल में फेंककर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को गाजियाबाद के नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, खैला निवासी रामपाल की रटौल-ढिकोली मार्ग पर खैला मोड़ के पास दुकानें हैं। बीती रात उनका 45 वर्षीय दिव्यांग पुत्र प्रमोद उर्फ फिरोज दुकान पर ही सोया हुआ था। तड़के करीब चार बजे गांव के दीपक और अमित ने परिजनों को बताया कि प्रमोद दुकान पर नहीं है। परिजनों ने तलाश शुरू की तो सूचना मिली कि लहचौड़ा के जंगल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर प्रमोद अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ मिला। उसके शरीर पर ईंटों व धारदार हथियारों के कई निशान थे। गंभीर रूप से घायल प्रमोद को तत्काल नरेंद्र मोहन अस्पताल गाजियाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सीओ रोहन चौरसिया और कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर जांच शुरू कर दी और मृतक के पिता रामपाल की तहरीर पर गांव के ही दीपक पहलवान और अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने नामजद आरोपी दीपक पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अमित फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या रंजिश के चलते किए जाने की बात सामने आई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।