धूमधाम से मना भैया दूज का त्योहार
खेकड़ा कस्बे और ग्रामीण अंचलों में गुरुवार को भैया दूज का पारंपरिक पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों का तिलक कर दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर स्नेह व्यक्त किया।
धूमधाम से मना भैया दूज का त्योहार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे और ग्रामीण अंचलों में गुरुवार को भैया दूज का पारंपरिक पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों का तिलक कर दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर स्नेह व्यक्त किया।
भारतीय संस्कृति का यह परंपरागत पर्व उत्साह और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। गुरुवार को सुबह से ही भाइयों के अपनी बहनों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों में भारी भीड़ रही। बहनों ने विधिवत तिलक कर भाइयों का स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को कपड़े, मिठाई और उपहार भेंट किए। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन यमराज ने अपनी बहन यमुना के घर जाकर उनसे भेंट की थी। यमराज ने प्रसन्न होकर यमुना को वरदान दिया था कि जो भाई-बहन इस दिन यमुना में स्नान करेंगे, उन्हें मुक्ति की प्राप्ति होगी। इस परंपरा के तहत सांकरौद, मवीकलां और काठा यमुना घाटों पर गुरुवार को सैकड़ों बहनों ने भाइयों का हाथ पकड़कर यमुना में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना कर भाईयों की लंबी उम्र की कामना की।