श्रीश्याम भक्ति में डूबा खेकड़ा, संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

खेकड़ा कस्बे में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन के दौरान पूरा माहौल भक्ति रस से सराबोर हो गया। रात भर चले भजन-कीर्तन में श्रद्धालु खाटू श्याम जी की भक्ति में लीन होकर भजनों की मधुर धुनों पर झूमते रहे।

श्रीश्याम भक्ति में डूबा खेकड़ा, संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

श्रीश्याम भक्ति में डूबा खेकड़ा, संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु
– मंडी गांधी गंज में पूरी रात गूंजते रहे भक्ति गीत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन के दौरान पूरा माहौल भक्ति रस से सराबोर हो गया। रात भर चले भजन-कीर्तन में श्रद्धालु खाटू श्याम जी की भक्ति में लीन होकर भजनों की मधुर धुनों पर झूमते रहे।
मंडी गांधी गंज में श्रीश्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मंदसौर से आई भजन गायिका अधिष्ठा अनुष्का तथा कानपुर के भजन गायक संदीप मस्ताना की टीम ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या के दौरान कलाकारों ने खाटू श्याम जी के भजनों के साथ-साथ श्रीराम के भक्ति गीत भी प्रस्तुत किए। “तुम उठो सिया श्रृंगार करो, आज धनुष राम ने तोड़ा है…” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे, वहीं महिलाओं ने भक्ति भाव से नृत्य कर माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। रात भर चले इस संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख सेवादारों में विपिन शर्मा, अमित गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, देवांश गुप्ता, अंकित जैन और पवन शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।