फखरपुर गांव में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, दो आरोपी फरार
फखरपुर गांव में रविवार की शाम एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के रिश्तेदारों ने ही घटना को अंजाम देने की कोशिश की।
फखरपुर गांव में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, दो आरोपी फरार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के फखरपुर गांव में रविवार की शाम एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के रिश्तेदारों ने ही घटना को अंजाम देने की कोशिश की।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी जब नशे की हालत में घर पहुंचे तो उन्होंने उसे अकेला पाकर कमरे में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। महिला ने रात में ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।