ईंटों से कुचलकर हत्या: फरार पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सांकरोद गांव में विवाहिता चंचल की ईंटों से कुचलकर की गई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के मुख्य आरोपी पति नवीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ईंटों से कुचलकर हत्या: फरार पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

ईंटों से कुचलकर हत्या: फरार पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के सांकरोद गांव में विवाहिता चंचल की ईंटों से कुचलकर की गई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के मुख्य आरोपी पति नवीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि 25 फरवरी को चंचल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी देवर साहिल भागने के प्रयास में मकान की छत से कूद गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसी समय उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे।मृतका के पिता रवि प्रकाश, निवासी लोनी (गाजियाबाद), ने मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति नवीन, देवर साहिल व शिवम, सास, फूफा देशराज और बुआ गीता लगातार दहेज में कार, नकदी और अन्य सामान की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर 25 फरवरी को सभी ने मिलकर चंचल की हत्या कर दी। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी पति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।