पड़ोसी युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप
खेकड़ा कस्बे से एक युवती के अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पड़ोसी युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप
- परिजनों ने कई दिनों की तलाश के बाद दी पुलिस को तहरीर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे से एक युवती के अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, युवती दो दिन पहले घर से किसी काम के बहाने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद युवती के पिता ने कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। पीड़ित पिता ने बताया कि पड़ोस का ही एक युवक पिछले कुछ समय से उनकी बेटी से बात करता था और उसी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि युवक ने युवती को किसी गलत नियत से अपने साथ ले जाकर उसकी जान को खतरा पहुंचाया हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और युवक की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही हैं। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती और आरोपी युवक की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।