मुबारिकपुर में युवक से मारपीट कर मोबाइल तोड़ने का आरोप

मुबारिकपुर गांव में दिल्ली से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर बाइक सवार दो युवकों पर डंडों से पीटने और मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का है और दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

मुबारिकपुर में युवक से मारपीट कर मोबाइल तोड़ने का आरोप

मुबारिकपुर में युवक से मारपीट कर मोबाइल तोड़ने का आरोप
- दिल्ली से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर डंडों से पीटने की शिकायत
- पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में समझौता हुआ
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मुबारिकपुर गांव में दिल्ली से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर बाइक सवार दो युवकों पर डंडों से पीटने और मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का है और दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
मुबारिकपुर निवासी प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह दिल्ली से ट्रेन से फखरपुर रेलवे हाल्ट पर उतरा था। इसके बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। प्रदीप का आरोप है कि घटना की शिकायत पुलिस से करने पर दोनों युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि मामला दोनों पक्षों के बीच मारपीट का है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।